अपने अपनी दादी या नानी से गोंद कतीरा का नाम कभी न कभी तो सुना ही होगा और आपके मन में आया होगा कि गोंद कतीरा क्या होता है?
अगर आप गोंद कतीरा के बारे में नहीं जानते तो परेशानी वाली कोई बात नहीं है आज के लेख में मैं आपको गोंद कतीरा क्या है? और गोंद कतीरा के फायदे के बताऊंगा साथ ही गोंद कतीरा कैसे खाएं और इससे जुड़े सारे सवालों के उत्तर देने वाला हूँ
नमस्कार दोस्तों मैं हूं शोभित राठौर और यह लेख मेरे द्वारा reviewswallah.com पर प्रस्तुत किया जा रहा है चलिए शुरू करते है
गोंद कतीरा क्या होता है
गोंद कतीरा जिसे हम अंग्रेजी में Tragacanth Gum भी कहते है यह एक प्राकृतिक गोंद है जिसकी तासीर ठंडी होती है और जो Astragalus नाम के पौधों से प्राप्त होता है।
जब इन पौधों के तनों को या जड़ को काटा जाता है तब वहां से सफेद पदार्थ निकलता है बाद में यह जमकर कठोर हो जाता है और इसका रंग सफेद पीला हो जाता है इसी को गोंद कतीरा कहते है
जब हम इसे पानी में भिगोते है यह यह काफी ज्यादा फूल जाता है और जेली जैसी चीज बन जाती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है इसका इस्तेमाल भारत में आज से नहीं बल्कि बहुत पुराने समय से हो रहा है पर आजकल लोगों को गोंद कतीरा के क्या फायदे के बारे में सही जानकारी नहीं है और लोग जानते भी नहीं इसे कैसे इस्तेमाल करना है
गोंद कतीरा के फायदे जो जानने से पहले यह जान लेना चाहिए गोंद कतीरा में कौन से पोशाक तत्व होते है
गोंद कतीरा से मिलने वाले पोषक तत्त्व
गोंद कतीरा सिर्फ ठंडक ही नहीं देता, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर है। तो चलिए अब मैं आपको गोंद कतीरा के पोषक तत्व के बारे में बताता हूँ

- फाइबर – दुरुस्त पाचन के लिए और पेट के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है यह कब्ज जैसी बीमारी को ठीक करता है।
- कैल्शियम – हड्डियों और दाँतों की मजबूती की जिम्मेदारी कैल्शियम की होती है यह इन्हें स्वस्थ और मजबूत बनाता है।
- मैग्नीशियम – मैग्नीशियम नसों और मांसपेशियों को ताकत देता है और थकान को कम करने में सहायक होता है।
- सोडियम और पोटैशियम – ये दोनों मिनरल्स हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस बनाए रखते हैं और डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं।
- प्रोटीन – प्रोटीन शरीर का विकास और को ऊर्जा देने और इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायक होता है।
गोंद कतीरा कसे पोषक तत्त्व तो जान लिए चलिए अब जानते है गोंद कतीरा के फायदे
गोंद कतीरा के फायदे
गोंद कतीरा हमारे शरीर को ठंडा रखता है साथ ही हमारी पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है साथ ही इसके अन्य कई फायदे भी होते है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे:
- पाचन में फायदेमंद: मैं ऊपर आपको बता चुका हूँ कि गोंद कतीरा में भरपूर फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को अच्छा करता है। अगर आपके कब्ज़ रहती है तो ये इसे ठीक कर सकता है। इसे पानी में भिगोकर खाने से पेट साफ रहता है और आंतों की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है।
- वजन घटाने में सहायक: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप गोंद कतीरा खा सकते है। इसे सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे शरीर का वजन कम होने लगता है।
- गर्मी से राहत: तेज गर्मी और लू से बचना है तो गोंद कतीरा खाएं गर्मियों में ठंडक के लिए गोंद कतीरा का शरबत सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है। यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुँचाता है और डिहाइड्रेशन, चक्कर आना व हीटस्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाता है। गांव में लोग बहुत पहले से इसका इस्तेमाल कर रहे है।
- हड्डियों और जोड़ों की मजबूती: मैं आपको ऊपर बता ही चुका हूँ कि गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है यह दोनों हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। बुजुर्गों के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद है।
- त्वचा और मुंहासों में फायदेमंद: गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे हमारी त्वचा पर प्राकृतिक निखार आता है। इसे आप फेस पैक में मिलाकर लगा सकते है यह त्वचा हाइड्रेट रहती है और मुहांसों की समस्या भी कम होती है।
- बालों को मजबूत बनाना: गोंद कतीरा में कुछ ऐसे मिनरल्स और प्रोटीन मौजूद होते है जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। इसके नियमित सेवन से बालों का झड़ना कम होता है। कई जगहों पर लोग गोंद कतीरा को हेयर पैक में मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करना: मैं आपको बता दूँ की गोंद कतीरा हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर को संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाते हैं।
- हार्मोनल बैलेंस और महिलाओं की सेहत: गोंद कतीरा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल महिलाओं के द्वारा किया जाता है। यह महिलाओ के शारीर में हॉर्मोन के बैलेंस को ठीक करता है और साथ में पीरियड्स के दर्द और कमजोरी को भी कम करता है। प्रेगनेंसी के बाद शरीर को मजबूत बनाने में भी यह फायदेमंद है।
- दिल की सेहत और ब्लड प्रेशर कंट्रोल: गोंद कतीरा ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे मिनरल्स मौजूद होते है जो आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और हार्ट अटैक जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
- थकान और कमजोरी दूर करना: गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में थकान सी बनी रहती है, तब गोंद कतीरा का शरबत तुरंत एनर्जी देता है। यह शरीर में ठंडक तो देता ही है साथ में ताकत भी देता है और कमजोरी दूर करता है आप एकबार इसे जरूर पीकर देखें।
गोंद कतीरा कैसे खाएं
ऊपर के लेख में मैंने आपको गोंद कतीरा के फायदे के बारे में बताया चलिए अब आगे के लेख में जान लेते है की गोंद कतीरा कैसे खाए और इसका सही तरीका है

- पानी में भिगोकर: गोंद कतीरा को खाने का सबसे आसन और लोकप्रिय तरीका यही है की इसे पानी के साथ भिगो कर खाया जाए। जब इसे पानी में भिगोया जाता है तब यह जेल जैसा फूल जाता है और शरीर को ठंडक पहुँचाता है।
- दूध,शरबत या लस्सी में मिलाकर: अगर आप इसे पानी के साथ नहीं सेवन करना चाहते है तो आप इसे गर्मी में ठंडे दूध, शरबत या लस्सी में डालकर भी पी सकते है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि एनर्जी और ठंडक भी देता है।
- मिठाई और डेजर्ट में उपयोग: इस गोंद कतीरा का इस्तेमाल आइसक्रीम, कुल्फी, फालूदा और हलवे जैसी मिठाइयों में भी किया जाता है। यह डेजर्ट को गाढ़ापन देता है और सेहतमंद भी बनाता है।
गोंद कतीरा कब और कितना खाएं
अब तो आप जान ही गए होंगे की गोंद कतीरा कैसे खाएं पर अब सवाल आता है इसे कब और कितना खाना चाहिये तो चलिए नीचे लेख में जानते है
- गोंद कतीरा कब खाएं: गोंद कतीरा के सेवन का सबसे अच्छा समय है सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले। इसे सुबह लेने पर यह दिनभर शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है, वहीं रात को लेने से यह पाचन क्रिया को सुधारता है और नींद भी अच्छी आती है।
- गोंद कतीरा कितना खाएं: आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार गोंद कतीरा के सेवन की सही मात्रा है एक से दो चम्मच (लगभग 5–10 ग्राम) ऊपर के लेख में मैं आपको बता चुका हूँ कि इसे पानी में भिगोकर, दूध या शरबत में मिलाकर लेना चाहिए। ज़रूरत से ज्यादा खाने पर पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
- डॉक्टर की सलाह: अगर आपको कोई बीमारी जैसे, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, या हार्मोन से जुड़ी समस्या है, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें :मेथी का पानी पीने के फायदे
गोंद कतीरा खाने के नुकसान
गोंद कतीरा जो अगर सही तरह से प्रयोग न किया जाये तो यह नुकसान भी कर सकता है तो चलिए अब जानते है गोंद कतीरा खाने के नुकसान के बारे में

- ज्यादा खाने से पेट फूलना: गोंद कतीरा को हमेशा सीमित मात्रा में खाना चाहिए अगर आप इसका ज़्यादा सेवन कर लेते है तो पेट में भारीपन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती महिलाओं को सावधानी: चाहें गोंद कतीरा हो या कोई और खाने की चीज हो गर्भवती महिलाओं को कुछ भी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए। इसके बाद ही कुछ खाना चाहिये।
- बच्चों को सीमित मात्रा में दें: बच्चों को गोंद कतीरा केवल आधा चम्मच या इससे कम ही दें अगर किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स होते है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
मेरा अनुभव और राय
मैंने खुद गर्मियों में गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया है। सुबह पानी में भिगोकर मैं शरबत बनाकर पीता था मुझे पेट हल्का और ठंडक महसूस हुई। पहले मुझे लू और गर्मी में बहुत थकान रहती थी, लेकिन गोंद कतीरा लेने के बाद सच में शरीर में ताजगी और एनर्जी महसूस हुई।
इसका सबसे अच्छा फायदा मुझे यह लगा कि यह एक नेचुरल चीज है और शरीर को नुकसान भी नहीं करती है, मैं इस बात का ध्यान रखा कि गोंद कतीरा को सही मात्रा में इस्तेमाल करूं ताकि यह नुकसान करें यह भी पढ़ें: नींद ना आने के घरेलू उपाए
मेरी राय यही है की आपको कम से कम एकबार गोंद कतीरा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिये और इअका लाभ उठाना चाहिये
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1: गोंद कतीरा गोंद कतीरा किस मौसम में खाना चाहिए?
इसे गर्मी के मौसम में खाना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को लू और गर्मी की थकान से बचाता है।
Q2: क्या इसे डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं?
हाँ, डायबिटीज मरीज इसे ले सकते हैं, लेकिन पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
Q3: क्या बच्चे गोंद कतीरा खा सकतेे हैं
हाँ, बच्चे खा सकते है लेकिन बहुत कम मात्रा में (लगभग आधा चम्मच ) और इसे दूध में मिलाकर देना चाहिए।
Q4: क्या गोंद कतीरा से वजन घटता है?
हाँ अगर आपको वजन घटाना है तो आप इसे गुनगुने पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट लीजिये काफी फायदेमंद रहेगा।
Q5: क्या गोंद कतीरा ठंड में भी खा सकते हैं?
हाँ, खा सकते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में इसे गर्म दूध या हलवे में डाल कर खाना फायदेमंद होता है।
Q6: क्या गोंद कतीरा नुकसान कर सकता है?
जी हाँ,जरूरत से ज्यादा लेने पर पेट फूलना, गैस और भारीपन हो सकता है।
Q7: गोंद कतीरा और गोंद बादाम एक ही है या अलग?
दोनों अलग होते है गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जबकि गोंद बादाम गर्म तासीर वाला माना जाता है।
Q8: क्या महिलाएँ प्रेगनेंसी में ले सकती हैं?
प्रेगनेंसी के दौरान इसे बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।
Q9: कितने समय तक लगातार लिया जा सकता है?
गर्मी के मौसम में इसे लगभग 1 से 2 महीने ही इस्तेमाल करना चाहिए उसके आगे इस्तेमाल करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Q10: गोंद कतीरा पाउडर और गोंद कतीरा एक जैसे हैं?
हाँ, दोनों एक ही चीज़ हैं। बस पाउडर रूप में इसे शरबत या दूध में मिलाना आसान हो जाता है।
आज आपने क्या सीखा
अब तक तो आप जान ही गए होंगे कि गोंद कतीरा हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद और जरूरी है, गोंद कतीरा एक ऐसा प्राकृतिक उपहार है जो न सिर्फ शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है बल्कि यह पूरे शरीर के लिए अच्छा होता है
यह गांव क्षेत्र में बहुत पहले से प्रयोग किया जा रहा है हमारे बड़े बुजुर्ग कहते है, गोंद कतीरा बहुत ही शक्तिशाली होता है यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है लेकिन याद रखें – इसका असर तभी दिखेगा जब आप इसे सही मात्रा और सही समय लेंगे। जरूरत से ज्यादा खाने पर नुकसान भी कर सकता है
अगर आप किसी बीमारी (जैसे डायबिटीज, BP या हार्मोन से जुड़ी समस्या) से जूझ रहे हैं तो इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ज्यादा जानकारी के लिए इसे AYUSH देंखे।
डिस्क्लेमर
यह लेख गोंद कतीरा के फायदे केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए घरेलू नुस्खे या किसी प्रकार के ऊपर को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना अनिवार्य है। बिना सलाह के अपनाए गए नुस्खे से होने वाले दुष्प्रभाव की जिमेदारी reviewswallah.com या इसके लेखको की नहीं होगी।
आशा करता हूँ आपको आजका हमारा लेख “गोंद कतीरा के फायदे (2025): उपयोग, सेवन करने का तरीका और नुकसान की पूरी जानकारी” आपको बहुत पसंद आया होगा, किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए नीचे कमेंट्स करें धन्यवाद।




