जैसे-जैसे लोग अपनी सेहत को लेके सतर्क होते जा रहे है वैसे वो इंटरनेट पर नई चीजों को सर्च कर रहें है, उसमें से एक है Apple Cider Vinegar और आपने भी कभी न कभी इसके बारे में जानने का प्रयास किया होगा की Apple Cider Vinegar क्या है? Apple Cider Vinegar के फायदे क्या हैं? और यह किस काम आता है
अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आज के लेख मैंने आपको Apple Cider Vinegar से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से देने वाला हूं।
तो नमस्कार दोस्तों मै हूँ शोभित राठौर और आप यह लेख हमारी वेबसाइट www.reviewswallah.com पर पढ़ रहे है चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते है..
Apple Cider Vinegar क्या है?
सबसे पहले मै आपको बताऊंगा की Apple Cider Vinegar क्या है? जिसे हिंदी में सेब का सिरका कहा जाता है, इसे सेब के रस से बनाया जाता है। जब सेब को कुछ दिनों तक एक कंटेनर में रखा दिया जाता है, तो उसमें एक नेचुरल प्रक्रिया शुरू होती है जिसे हम फर्मेंटेशन (Fermentation) कहते हैं।
इस प्रक्रिया में सेब के रस में मौजूद शुगर धीरे-धीरे सिरके (Vinegar) में बदल जाती है।

ये दिखने में थोड़ा मटमैला और नीचे जमा हुआ सा होता है, लेकिन इसी से सेहत के असली फायदे मिलते हैं। इसका स्वाद हल्का खट्टा और थोड़ा तीखा होता है – जिसे हम Apple Cider Vinegar कहते हैं।
इस पूरी प्रक्रिया में कोई केमिकल नहीं डाला जाता, इसलिए ये शुद्ध और ऑर्गेनिक होता है। तभी लोग इसे एक नेचुरल हेल्थ टॉनिक मानते हैं।
With The Mother वाला Apple Cider Vinegar क्या है?
जब आप विनेगर खरीदेंगे तब आप विनेगर की बोतल पर “With The Mother” लिखा देखेंगे जिसका मतलब है कि उस सिरके को नैचुरल तरीके से बनाया गया है और इसमें बैक्टीरिया, एंजाइम्स और प्रोटीन की एक पतली परत मौजूद है
जिस बोतल पर “With The Mother” नहीं लिखा होता उस Apple Cider Vinegar को फॉर्मल तरीके से बनाया जाता है ताकि वह साफ दिखे जिसके कारण उसमे जरूरी तत्त्व ख़त्म हो जाते है।
लेकिन हेल्थ के लिए सबसे असरदार वही होता है जो थोड़ा मटमैला हो और “With The Mother” लिखा हो। तो अब से जब भी आप सेब का सिरका ख़रीदे तो इस चीज का ध्यान जरूर दें।
अगर आप विनेगर वजन घटाने, पाचन या स्किन के लिए ले रहे हैं, तो आप “Raw, Unfiltered, With The Mother” वाला ही खरीदें — क्योंकि यह फायदा करता है।
यह भी पढ़े : सहजन (Moringa) क्या है ? इसके फायदे और सेवन करने के तरीके
Apple Cider Vinegar के 10 प्रभावशाली फायदे
चलिए नीचे मै आपको एक-एक कर के इसके 10 प्रभाव के बारे में बताऊंगा आइए जानते है..

1.पाचन सुधारता है।
अगर आपको खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है तो Apple Cider Vinegar में मौजूद एंजाइम्स आपके पाचन तंत्र को ठीक कर सकते हैं इसके लिए, रोजाना भोजन से पहले एक चम्मच विनेगर को गुनगुने पानी में मिलाकर लेने से आपके पेट में जल्द राहत मिल सकती है और पेट हल्का महसूस होने लगेगा।
2. वजन घटाता है।
Apple Cider Vinegar का दूसरा काम है वजन को घटाना यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। साथ ही भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप अनावश्यक खाने से बचते हैं। डाइट और एक्सरसाइज के साथ ही इसे लेना चाहिए।
3.बाल और त्वचा लिए अच्छा है।
Apple Cider Vinegar बालों और त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। यह एक्ने और पिंपल्स को कम करता है और स्किन टोन को संतुलित करने में आपकी मदद करता है। बालों में लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बाल चमकदार बनते हैं।
4.ब्लड शुगर में कंट्रोल करता है।
मधुमेह के मरीज है तो Apple Cider Vinegar आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज़ के बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर देता है, जिससे शुगर स्पाइक कम होता है।
5.शरीर को डिटॉक्स करता है।
यह विनेगर शरीर के अंदर जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। यह लीवर और किडनी की सफाई करता है और शरीर को अंदर से तंदरुस्त बनाता है। रोजाना गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाकर पीना डिटॉक्स के लिए अच्छा रहता है।
6.इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
Apple Cider Vinegar में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इससे बार-बार बीमार पड़ने से बचाव होता है और आप स्वस्थ रहते हैं। इसका प्रयोग लगातार करना चाहिये आपको ।
7.एसिडिटी और सूजन से राहत देता है।
एसिडिटी की शिकायत रहती है ऐसे में अगर आप Apple Cider Vinegar का प्रयोग करते है तो यह सूजन को कम करने में मदद करता है। यह पेट के अम्लीय स्तर को संतुलित करता है और जलन जैसी समस्याओं से राहत देता है।
8. मुंह की दुर्गंध और दांतों की सफ़ाई करता है।
मुह की दुर्गन्ध ,मसूड़ों की हेल्थ या दांतो को देखभाल करनी हो यह Apple Cider Vinegar कर सकता है मै आगे के लेख में इसकी प्रयोग विधि विस्तार से बताऊंगा।
9.थकान और कमजोरी दूर करता है।
Apple Cider Vinegar शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है और थकान को कम करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और खनिज शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं।
10.संक्रमण से बचाता है।
विनेगर में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। इससे त्वचा और अन्य संक्रमण की संभावना कम होती है। पर इसके प्रयोग से पहले आपको डॉक्टर से एक बार सलाह ले लेनी चाहिये। यह भी पढ़ें : मेथी का पानी पीने के फायदे?
Apple Cider Vinegar का सेवन कैसे करें?
अब जानते है इसकी प्रयोग विधि क्या है और कैसे सेवन करना है..

1.Apple Cider Vinegar कितना पीना चाहिये?
वैसे तो इसका प्रयोग सीमित मात्रा में करना चाहिये, पर इसे रोज़ाना 1 से 2 चम्मच पी सकते है । इसे सीधे न लें क्योंकि अम्ल पाया जाता है, जो दांतों और पेट को नुकसान पहुँचा सकता है।
2.Apple Cider Vinegar कब पिएं?
विनेगर को हम बिना किसी परेशानी के खाने से आधा घंटे पहले पी सकते है । इससे पाचन क्रिया बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। खाली पेट न पिए जलन भी हो सकती है।
3.Apple Cider Vinegar कैसे पिएं?
इसमें आप 1 गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें 1 से 2 चम्मच Apple Cider Vinegar डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं ताकि स्वाद बेहतर हो जाए। इस मिश्रण को धीरे-धीरे पीएं।
भारत में कुछ Best Apple Cider Vinegar Brands
Apple Cider Vinegar के फायदे तो जान लिए, लेकिन अब ज़रूरी है सही और भरोसेमंद ब्रांड चुनना। भारत में कई ब्रांड्स यह विनेगर बेचते हैं, लेकिन हर बोतल में उतनी क्वालिटी नहीं होती जितनी हम चाहते हैं। आइए जानते हैं कुछ भरोसेमंद ब्रांड्स और उनके नाम..
1.Bragg(विदेशी ब्रांड)
Bragg ACV दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद ब्रांड है। यह “With The Mother” और ऑर्गेनिक होता है। हालांकि कीमत थोड़ी ज़्यादा होती है, लेकिन क्वालिटी शानदार होती है। अगर आप प्रीमियम Apple Cider Vinegar चाहते हैं तो Bragg एक बढ़िया विकल्प है।
2.Neuherbs, Kapiva (भारतीय ब्रांड्स)
भारत में भी कई अच्छे ब्रांड्स आ गए हैं जैसे Neuherbs और Kapiva ये ब्रांड “Raw”, “Unfiltered” और “With The Mother” वाले Apple Cider Vinegar लॉन्च कर रहे हैं जो क्वालिटी में विदेशी ब्रांड से कम नहीं। आप इन्हें भी ले सकते है।
ACV के Side Effects (Apple Cider Vinegar Side Effects In Hindi)
Apple Cider Vinegar के बहुत से फायदे हैं, पर अगर अपने इसका सही प्रयोग नही किया कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। चलिए अब इन्हें भी जान लेते है ..

1.दांत और पेट को नुकसान हो सकता है
Apple Cider Vinegar बहुत अम्लीय (acidic) होता है। अगर आप इसे सीधे पीते हैं तो यह आपके दांतों की ऐनेमल (enamel) को नुकसान पहुंचा सकता है और पेट में जलन या एसिडिटी बढ़ा सकता है। इसलिए हमेशा इसे गुनगुने पानी में मिलाकर ही पीना चाहिये ।
2. गैस्ट्रिक, प्रेगनेंसी या दवाइयों वालों को डॉक्टर से पूछना चाहिए
गैस्ट्रिक समस्या है, या आप गर्भवती हैं तो विनेगर का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। साथ ही अगर आप कोई दवाइयां ले रहे हैं, खासकर डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की दवाइयां, तो विनेगर के साथ दवाओं का असर बदल सकता है।
3.ज्यादा मात्रा लेने से क्या हो सकता है?
Apple Cider Vinegar का प्रयोग बड़ी सावधानी से करना चाहिये ज्यादा सेवन से पेट की समस्या, कमजोरी, और खून की पाचक शक्ति ख़राब हो सकती है । रोज़ाना 1-2 चम्मच से ज्यादा नहीं लेना चाहिये । अगर ज्यादा पी लिया तो आप को उल्टी, जलन या पेट दर्द हो सकता है।
4.त्वचा पर सीधे लगाने से पहले टेस्ट करें
कुछ लोग विनेगर को सीधे स्किन पर भी लगाते हैं, लेकिन इससे जलन या एलर्जी हो सकती है। स्किन पर लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें या डॉक्टर से सलाह लें।
इस तरह लेने से आपको इसके सारे फायदे मिलेंगे और नुकसान से बचा जा सकता है।
मेरा अनुभव और राय:
चलिए मै अपना अनुभव बताना चाहूँगा मैंने भी कुछ महीनों पहले Apple Cider Vinegar लेना शुरू किया था। शुरुआत में लगा की शायद ये फायदा नही करेगा पर इसका रिजल्ट काफी अच्छा था।
शुरुआत कैसे की और किन बातों का ध्यान रखा
मैंने इस बात का ध्यान रखा कि विनेगर को सीधे न पीऊं, हमेशा पानी में मिलाकर पियूँ। साथ ही, इसे ज्यादा मात्रा में नहीं लिया और डॉक्टर से भी सलाह ली क्योंकि मेरी थोड़ी गैस्ट्रिक की समस्या भी रहती है।
1 हफ्ते, 15 दिन और 30 दिन बाद का अनुभव
पहले हफ्ते में तो खास फर्क महसूस नहीं हुआ, लेकिन 15 दिन बाद मेरे पाचन में सुधार हुआ और खाना जल्दी पचने लगा। 30 दिन में मेरी त्वचा थोड़ी चमकदार लगने लगी और वजन में भी हल्का-सा बदलाव दिखा। सबसे अच्छी बात ये थी कि मेरी इम्यूनिटी मजबूत हुई, सर्दी-जुकाम कम हुए।
कौन-कौन से फायदे सच में दिखे?
पाचन बेहतर हुआ
वजन में धीरे-धीरे कमी आई
स्किन में निखार आया
इम्यून सिस्टम मजबूत हुआ
मेरी सलाह है कि आप भी धैर्य से इसका सेवन करें, और सही मात्रा और तरीका अपनाएं।
FAQs –(Apple Cider Vinegar) से जुड़े ज़रूरी सवाल
Q1: क्या Apple Cider Vinegar से सच में वजन कम होता है?
जी हाँ, अगर सही मात्रा और सही तरीके लेने से यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और भूख को कंट्रोल करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
Q2: क्या रोज़ाना Apple Cider Vinegar पी सकते है?
जी हाँ, ज्यादा नहीं पर दिन में 1 से 2 चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीना अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित होता है। बच्चे डॉक्टर से पूछ कर पिए।
Q3: मै Apple Cider Vinegar का कौन सा ब्रांड लूँ ?
ब्राग (Bragg) ACV काफी भरोसेमंद माना जाता है। भारत में WOW, Neuherbs और Kapiva भी अच्छे विकल्प हैं।
Q4: Apple Cider Vinegar को स्किन पर भी लगाया जा सकता है?
जरूर लगा सकते है, लेकिन सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट ज़रूरी है क्योंकि यह अम्लीय होता है और स्किन में जलन कर सकता है। बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह लें तब लगाये।
Q5: Apple Cider Vinegar कब पीना चाहिए?
इसको प्रयोग करने के लिए बसे अच्छा है खाने से 20-30 मिनट पहले पीना। अगर पेट नाज़ुक हो तो भोजन के बाद भी ले सकते हैं।
आज आप ने क्या सीखा:
Apple Cider Vinegar एक प्राकृतिक और असरदार हेल्थ टॉनिक होता है, जो सही तरीके से लेने पर आपके शरीर को अंदर से तंदरुस्त बना सकता है।
आज मैने आपको अपनी पोस्ट में Apple Cider Vinegar से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से बताई। आपको यह ब्लॉग कैसा लगा कमेंट्स में जरूर बताए।
तो, क्या आप Apple Cider Vinegar को अपनी हेल्थ रूटीन में शामिल करने के लिए तैयार हैं? अगर हाँ, तो सही ब्रांड चुनें, सही मात्रा लें और खुद के अनुभव शेयर करना न भूलें, धन्यवाद!
डिस्क्लेमर
यह ब्लॉग पोस्ट केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह नहीं है। लेखक या वेबसाइट इस जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।





